मोतिहारी: पताही थाना कि आपर थानाध्यक्ष बनीं नीतू राज , एसपी ने जारी किया आदेश

मधुबन थाना में पदस्थापित दरोगा नीतू राज को पूर्वी चंपारण एसपी सवर्ण प्रभात ने पताही थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया है. मधुबन थाना में बेहतर पुलिसिंग और कई मामलों के सफल उद्भेदन के बाद उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. पढ़ें पूरी खबर..

मोतिहारी के पताही से विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक सवर्ण प्रभात ने मधुबन थाना में पदस्थापित दरोगा नीतू राज को पताही थाना का अपर थानाध्यक्ष नियुक्त किया है. इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है.

बेहतर कार्यशैली के कारण मिली जिम्मेदारी

नीतू राज ने मधुबन थाना में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल उद्भेदन किया था. उनकी कार्यशैली और पुलिसिंग को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि पताही थाना में उनकी तैनाती से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी. साथ ही थानाध्यक्ष बबन कुमार को भी बेहतर पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिलेगा.

कई मामलों के सफल उद्भेदन से बनी पहचान

मधुबन थाना में कार्यरत रहते हुए नीतू राज ने कई मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. बेहतर कार्य निष्पादन और सक्रिय पुलिसिंग के कारण उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है.

कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता

पताही थाना में अपर थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद नीतू राज ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >