Motihari: बिहार में फिर से आयेगी एनडीए की सरकार : रमा देवी

शिवहर की पूर्व सांसद व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रमा देवी ने कहा है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी.

Motihari: मधुबन. शिवहर की पूर्व सांसद व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रमा देवी ने कहा है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी. बिहार में विकास की रफ्तार एनडीए की सरकार में ही आयी है. पूर्व सांसद सोमवार को मधुबन स्थित पूर्व मुखिया सह कमलापुरी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम प्रसाद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. वे पूर्व मुखिया जयराम प्रसाद के कुशल क्षेम जानने पहुंची थी.जो कुछ से बीमार चल रहे है.पूर्व सांसद ने कहा कि सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर की मंदिर बिहार के लिए गौरव विषय है. आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी अगर मौका देती है तो परिवार का कोई सदस्य चुनाव जरूर लड़ेगा. मौके पर पूर्व मुखिया जयराम प्रसाद,देवाशीष किशोर, पूर्व मुखिया दीनानाथ प्रसाद, भाजपा नेता जंगबहादुर कुशवाहा, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मनोज जायसवाल, उमेश चंद्र श्रीकांता, नरेंद्र यादव, संजीत कुमार गुप्ता, अशोक साह, अनिल साह, बालेश्वर यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >