Motihari : एलएनडी कॉलेज बनेगा मल्टी स्टोरी परीक्षा भवन व सेमिनार हॉल, दस करोड़ रुपये होंगे खर्च

एलएनडी कॉलेज मोतिहारी में मल्टी स्टोरी परीक्षा भवन सेमीनारी हॉल प्रशासनिक भवन का विस्तार, बीएड बिल्डिंग का पुनर्निमाण का निमार्ण होगा.

दो हजार परीक्षार्थी एक साथ बैठ कर देगे परीक्षा,चार सौ की क्षमता का होगा सेमिनार हॉल बीएड भवन के ऊपरी तले पर बनेगे क्लास रूम,होगी वोकेशनल कोर्स की पढाई प्रशासनिक भवन का होगा विस्तार, छात्रों को मिलेगी सुविधा मोतिहारी. एलएनडी कॉलेज मोतिहारी में मल्टी स्टोरी परीक्षा भवन सेमीनारी हॉल प्रशासनिक भवन का विस्तार, बीएड बिल्डिंग का पुनर्निमाण का निमार्ण होगा. इसके लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा करीब दस करोड़ रुपये की योजना तैयार की है. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मृगेन्द्र कुमार ने बताया कि यह सभी निमार्ण कार्य कॉलेज के आंतरिक स्रोत से किया जाएगा. इस सभी योजनाओं का प्रस्ताव लाया गया है. विश्वविद्यालय को अप्रुवल के लिए भेजा जाएगा. अप्रुवल मिलने के बाद टेंडर निकाल कर कार्य शुरू किया जाएगा. यह कार्य फेज वाई फेज कराया जाएगा. प्राचार्य ने बताया कि मल्टी स्टोरी परीक्षा भवन में करीब दो हजार परीक्षार्थियों की बैठने की क्षमता होगी. वहीं इसी भवन के एक ब्लाक में एक सेमिनार हॉल का निमार्ण होगा. इसमें चार हजार व्यक्तियों की बैठने की क्षमता होगी. यह सेमिनार हॉल अत्याधुनिक होगा. इसमें करीब 6.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं 1.5 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन का विस्तार किया जाएगा. इससे फायदा यह होगा कि एक छत के नीचे छात्रों का सभी कार्य होगा. इससे छात्रों को सुविधा मिलेगी. कार्यालय से संबंधित छात्रों के सभी कार्य प्रशासनिक भवन से हो जाएगा. उन्हें अन्य भवनों में जाने आवश्यकता नहीं होगी. वहीं दो करोड़ रुपये की लागत से बीएड बील्डिंग का अपडेट किया जाएगा. भवन के उपरी तले पर क्लास रूम बनाए जाएंगे. इसमें वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई होगी. प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा भवन नहीं हाेने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जब-जब परीक्षा होती है. कमरों के अभाव में छात्रों की कक्षाएं प्रभावित होती है. मल्टी स्टोरी परीक्षा भवन कॉलेज के मैदान के एक ओर बनाया जाएगा. यह भवन बनने के बाद परीक्षा के दौरान कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRITESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >