Motihari Weather: तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 60 किमी/घंटा तक चलेगी हवा

मोतिहारी में आज मौसम रहेगा उथल-पुथल भरा… आंधी और बारिश का अलर्ट…

Motihari: मोतिहारी में 6 मई को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, जिले में गरज के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रह सकता है. इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

तेज हवा और बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने (ठनका) की भी आशंका जताई गई है.

सतर्क रहने की सलाह

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. गरज-तड़क के समय सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >