मोतिहारी में जाम से परेशान हैं तो पढ़िए ये खबर, टेम्पो के रूट से लेकर फुटपाथ तक पर अब होगा बड़ा एक्शन

शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है. मोतिहारी में रोज-रोज लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलने वाली है. प्रशासन ने टेम्पो के लिए अलग रूट तय करने और फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है.

Motihari News: मोतिहारी. शहरवासियों को रोज-रोज लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. सड़कों पर बेतरतीब टेम्पो परिचालन, फुटपाथ पर दुकान लगाने और सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन और नगर निगम मिलकर कार्रवाई करेंगे. नगर निगम सभागार में रविवार को डिप्टी मेयर डॉ. लाल बाबू प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

टेम्पो के रूट होंगे निर्धारित

बैठक में शहर में टेम्पो परिचालन को व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही टेम्पो चालकों के लाइसेंस की नियमित जांच की जाएगी. सड़क पर जाम लगाने या यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले टेम्पो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा.

फुटपाथ दुकानदारों के लिए तय होंगे स्थान

शहर के फुटपाथ पर मनमाने तरीके से दुकान लगाने की समस्या पर भी बैठक में चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि फुटपाथ दुकानदारों को सड़क पर जहां-तहां दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उनके लिए चिन्हित स्थान निर्धारित किये जाएंगे, ताकि कारोबार भी प्रभावित न हो और सड़क पर यातायात व्यवस्था भी बाधित नहीं हो.

दुकान के आगे ठेला लगाया तो होगी कार्रवाई

बाजारों में पक्की दुकानों के आगे सड़क या फुटपाथ पर ठेला-खोमचा लगाने की समस्या को भी गंभीरता से लिया गया. बैठक में कहा गया कि इससे सड़क की चौड़ाई कम होती है और यातायात प्रभावित होता है. ऐसे स्थानों को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

लगातार चलेगा कार्रवाई का अभियान

जाम और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए सिर्फ एक-दो दिन कार्रवाई करने के बजाय नियमित अभियान चलाने पर जोर दिया गया. अतिक्रमण करने वालों और यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा. टेम्पो परिचालन को निर्धारित रूट में व्यवस्थित करने की दिशा में भी लगातार निगरानी रखी जाएगी.

बैठक में अधिकारी और व्यवसायी संघ रहे मौजूद

बैठक में सदर एसडीओ अरुण कुमार, सदर डीएसपी दिलीप कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय कुमार, संयोजक डॉ. विवेक गौरव और बड़ी संख्या में निगम पार्षद मौजूद रहे. इसके अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स, बलुआ व्यवसायी संघ, छतौनी व्यवसायी संघ, जानपुल व्यवसायी संघ, हेनरी बाजार व्यवसायी संघ, टेम्पो यूनियन एसोसिएशन, वेंडर एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: शौच के लिए घर से निकली थी नाबालिग, काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो परिवार के उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >