Motihari News: मोतिहारी में स्कूल की आड़ में चलता था साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट का गंदा खेल, 30 लाख कैश, हथियार और लग्जरी कारें बरामद

Motihari News: मोतिहारी में एक स्कूल की आड़ में चल रहे बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है. एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में की गई छापेमारी में पुलिस ने 30 लाख रुपये नकद, हथियार, मोबाइल, लग्जरी कारें बरामद कीं और गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Motihari News, सुजीत पाठक: मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में साइबर सेल ने मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी लालबंगला स्थित एक स्कूल से साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह स्कूल की आड़ में लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी कर रहा था.

स्वर्ण प्रभात, एसपी, मोतिहारी पूर्वी चंपारण

5 मेंबर अरेस्ट

पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक आरोपी बेतिया और बाकी मोतिहारी के रहने वाले हैं. पुलिस को मौके से 29.29 लाख भारतीय रुपए, 99,500 नेपाली मुद्रा, 24 मोबाइल फोन, तीन नोट गिनने की मशीन, दो देसी रिवॉल्वर, 13 जिंदा कारतूस, और दो लग्जरी कारें मिली हैं. सभी गाड़ियों की नंबर प्लेट पर 8055 (BOSS) अंकित था, जिसे ये अपना स्टाइल सिंबल मानते थे.

क्रिप्टो में निवेश और डार्क वेब से कनेक्शन

गिरोह स्थानीय युवाओं को कमीशन का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाता था, फिर उन्हीं खातों में ठगी के पैसे मंगवाए जाते थे. यह रकम बाद में यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) में निवेश कर दी जाती थी.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस टीम कई महीनों से इस गिरोह पर नजर रखे हुए थी. लगातार तीन दिनों तक जिले के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस को इस गिरोह के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन और डार्क वेब से जुड़े होने के सबूत भी मिले हैं.

गिरोह के मेंबर ने भारी संपत्ति अर्जित कर कई मंजिला मकान भी बनवाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. यह अब तक का जिले में सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड नेटवर्क माना जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, सभी जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >