मॉर्निंग वॉकर्स और बच्चों की पहली पसंद बना सत्याग्रह पार्क, हर दिन उमड़ रही भीड़

मोतिहारी का सत्याग्रह पार्क अब सेहत और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बन गया है. सुबह की ताजी हवा, हरियाली और बच्चों के लिए आधुनिक झूले इसे खास बनाते हैं. यह पार्क महात्मा गांधी की यादों से भी जुड़ा है.

Motihari News: शहर का ऐतिहासिक सत्याग्रह पार्क इन दिनों स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. हर सुबह बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉकर्स यहां ताजी हवा और हरियाली के बीच सैर करने पहुंचते हैं. वहीं बच्चों और परिवारों की मौजूदगी से दिनभर पार्क गुलजार रहता है.

मॉर्निंग वॉकर्स को खूब भा रहा पार्क

पार्क में बने साफ-सुथरे वॉकिंग ट्रैक, हरियाली और शांत वातावरण के कारण बुजुर्ग, युवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग नियमित रूप से यहां पहुंच रहे हैं. सुबह की सैर करने वालों का कहना है कि पार्क का वातावरण उन्हें मानसिक शांति और स्वास्थ्य दोनों प्रदान करता है.

बच्चों के लिए बने आकर्षण का केंद्र

पार्क में लगाए गए आधुनिक झूले और अन्य मनोरंजन के साधन बच्चों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. अभिभावकों का कहना है कि यहां बच्चों को खुला और सुरक्षित माहौल मिलता है, जहां वे प्रकृति के बीच खेलते हैं और परिवार के साथ यादगार पल बिताते हैं. बच्चे झूलों का आनंद लेने के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं.

सुबह मुफ्त, 9 बजे के बाद लगता है टिकट

पार्क में सुबह व्यायाम और मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोगों के लिए सुबह 9 बजे तक प्रवेश निशुल्क रखा गया है. इसके बाद आने वाले पर्यटकों और अन्य आगंतुकों के लिए टिकट की व्यवस्था है. जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पार्क को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए लगातार नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.

महात्मा गांधी की यादों से जुड़ा है सत्याग्रह पार्क

सत्याग्रह पार्क महात्मा गांधी के ऐतिहासिक सत्याग्रह आंदोलन की यादों से जुड़ा हुआ है. यह पार्क चंपारण सत्याग्रह की विरासत को संजोए हुए है और लोगों को देश के स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक घटनाओं की याद दिलाता है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी के चौकों पर लगती है मजदूरों की मंडी, काम मिलने की उम्मीद में घंटों इंतजार



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Intejarul haq

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >