Motihari Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार छात्र की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Motihari Road Accident: मधुबन थाना क्षेत्र के बाजितपुर विद्यालय के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 18 वर्षीय छात्र विक्रम कुमार की मौत हो गई. हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी के मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Motihari Road Accident: पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा तेतरिया-मधुबन मुख्य मार्ग पर बाजितपुर विद्यालय के समीप हुआ. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बाजितपुर विद्यालय के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेतरिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बुलेट बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

छात्र की मौके पर मौत, साथी घायल

मृतक की पहचान पुनास गांव निवासी बच्चू लाल भगत के 18 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, विक्रम अपने नाना जगदीश भगत के घर रहकर पढ़ाई करता था और घटना के समय घर लौट रहा था.

वहीं घायल युवक की पहचान अच्छे लाल भगत के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. मधुबन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

परिवार में पसरा मातम

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार चालक तथा वाहन की तलाश में छापेमारी कर रही है.


यह भी पढ़े: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, मां और 18 माह के बेटे की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >