Motihari News: शादी के 5 साल बाद कॉलेज के बॉयफ्रेंड संग फरार हुई महिला, एक बेटी को भी दिया है जन्म

Motihari News: मोतिहारी के केसरिया में एक शादीशुदा महिला अपने कॉलेज के समय के बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. महिला की शादी दिल्ली में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. आरोप है कि युवक आए दिन उससे मारपीट करता था. पूरी खबर पढ़ें…

Motihari News: मोतिहारी में एक शादीशुदा महिला अपनी 3 साल की बेटी के साथ अपने कॉलेज के बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई है. महिला ने अब अपने बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में महिला अपने प्रेमी के साथ दिख रही है. महिला का नाम आरती बताया जा रहा है. आरती ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि वह अपने प्रेमी के साथ बहुत खुश है.

स्कूल के दौरान हुआ प्यार

बता दें, आरती और उसका प्रेमी राकेश एक दूसरे को कॉलेज टाइम से ही जानते हैं. दोनों की पहली मुलाकात केसरिया गर्ल्स हाई स्कूल में साल 2015 में हुई थी. उस दौरान आरती कक्षा 9 में पढ़ती थी. उस दौरान प्रेमी राकेश किसी काम से स्कूल के आस पास आया जाया करता था. इसी बीच दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों चुपके से मिलने लगे. धीरे-धीरे मुलाकात प्यार में बदल गया. दोनों ने साथ रहने की कसमें खाई और साल 2018 में दोनों घर से भाग गए. एक हफ्ते तक दोनों घर से बाहर ही रहे. दोनों के घर वालों ने उन्हें समझाया. साथ ही दोनों की शादी कराने का भी वादा किया. इसके बाद दोनों वापस घर लौट आए. 

दिल्ली के लड़के से कर दी आरती की शादी

जब आरती घर वापस लौट आई तो परिजनों ने उसकी शादी दिल्ली रहने वाले एक लड़के से कर दी. इसके बाद आरती अपने पति के साथ दिल्ली रहने लगी. शादी के बाद बॉयफ्रेंड राकेश से आरती की बातचीत बंद हो गई. आरती ने एक बेटी को भी जन्म दिया. बताया जा रहा है कि बेटी के जन्म के बाद आरती और उसके पति के बीच अनबन होने लगी. पति पर आरोप लगा कि शराब के नशे में वह आरती को मारता था. आरती ने कहा कि बेटी के जन्म के 2 साल तक वह ये सब झेलती रही. 

एक बार फिर प्रेमी से संपर्क

2023 में उसने एक बार फिर अपने पुराने प्रेमी से संपर्क किया. इसी बीच आरती ने अपने प्रेमी को फोन पर सारी बातें बताई. और इस तरह दोनों की एक बार फिर से बातचीत शुरू हो गई. 2024 दिसंबर में आरती अपनी बेटी को लेकर मायके आ गई. 25 दिसंबर को आरती अपनी बेटी के साथ राकेश के साथ फरार हो गई. अब दोनों का वीडियो सामने आया है. 

मोतिहारी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

थानाध्यक्ष का बयान

मामले को लेकर केसरिया थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है. मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस मामले में लड़की के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन परिवार ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है. 

ALSO READ: Bihar Weather: कड़कड़ाती ठंड के बीच इस दिन होगी बारिश, और बढ़ेगी गलन, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >