पंचायती के दौरान मारपीट में गर्भवती महिला घायल, गर्भपात; चार आरोपी गिरफ्तार

Motihari News: पूर्वी चंपारण के गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में पंचायती के दौरान हुई मारपीट में गर्भवती महिला घायल हो गई. गर्भपात के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण के गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में बच्चों के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायती हिंसक झड़प में बदल गई. मारपीट और पत्थरबाजी के दौरान एक गर्भवती महिला के पेट में चोट लगने से गर्भपात हो गया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में सरफुद्दीन हत्याकांड: 12 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, शत्रुपट्टी में मातम; नानी बोलीं- “मेरा बाबू वापस ला दो”

बच्चों के विवाद से शुरू हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, सिरौली गांव में दाहा के दौरान चौकी घुमाने को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच पहले विवाद और मारपीट हुई थी.

इसी विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायती बुलाई गई. लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई.

महिला के पेट में लगी चोट, हुआ गर्भपात

मारपीट के दौरान सहीद मियां की पत्नी शमसा बेगम के पेट में गंभीर चोट लगी. इसके बाद उनका गर्भपात हो गया.

पुलिस ने गर्भपात के बाद बरामद भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: बेतिया में डिजिटल डिवाइस से नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार

महिला के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना के बाद शमसा बेगम के आवेदन पर गड़हिया बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की.

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी मो. जमील, मो. नईम, मो. रेयाज और मो. सेयाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस क्या कह रही है?

थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के अनुसार, पंचायती के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. घटना में घायल महिला का गर्भपात हो गया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: क्या आपने देखा है पटना का 2500 साल पुराना इतिहास? इन ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >