Motihari News: ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक और एसडीओ ने किया निरीक्षण

Motihari News: पताही प्रखंड के पदुमकेर स्थित ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक और एसडीओ ने निरीक्षण किया. 9.30 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्य को बरसात से पहले पूरा करने का निर्देश दिया गया. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी के पताही से विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड स्थित पदुमकेर के ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर के जीर्णोद्धार और विकास कार्य का शुक्रवार को चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता, पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बरसात शुरू होने से पहले मिट्टी उगाही का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

9.30 करोड़ की लागत से चल रहा विकास कार्य

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पोखर में चल रहे मिट्टी उगाही और पुल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. यह कार्य करीब 9 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है.

विधायक और एसडीओ ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से भी कार्य की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर जानकारी ली.

यह भी पढ़ें: प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर से अनुपस्थित कर्मियों पर बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

600 वर्ष पुराने इतिहास से जुड़ा है घोड़दौड़ पोखर

जानकारी के अनुसार पदुमकेर का यह ऐतिहासिक पोखर वर्ष 1413 से 1416 के बीच राजा शिवजी सिंह द्वारा खुदवाया गया था. क्षेत्र में इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पोखर वर्षों से क्षेत्र की पहचान रहा है और इसके संरक्षण की मांग लंबे समय से की जा रही थी.

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद तेज हुई प्रक्रिया

घोड़दौड़ पोखर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान की थी. इसके बाद परियोजना पर काम शुरू हुआ.

वर्तमान में प्रथम चरण के तहत जलकुंभी हटाने, मिट्टी उगाही और दो पुलों के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

दूसरे चरण में पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में पर्यटन विभाग की ओर से पोखर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा.

निरीक्षण के दौरान विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर विसूत्री अध्यक्ष टुनटुन सिंह, जल संसाधन विभाग के एसडीओ किरण कुमार, सीओ नाजनी अकरम, कनीय अभियंता, मुखिया प्रतिनिधि सरोज सिंह, शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रक्सौल में 5 हजार रोजगार का रास्ता खोलेगा रिपुराज एग्रो का मेगा विस्तार प्रोजेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >