Motihari News: मोतिहारी में बुलडोजर एक्शन, छतौनी चौक से ढाका रोड तक हटा अतिक्रमण

Motihari News: मोतिहारी में प्रशासन ने छतौनी चौक से ढाका रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. बुलडोजर और जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए. प्रशासन का दावा है कि इससे जाम की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था सुधरेगी. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. शुक्रवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने छतौनी चौक से ढाका रोड तक बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया. कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि कई दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपना सामान समेट लिया.

छतौनी चौक से ढाका रोड तक चला अभियान

प्रशासन की टीम जेसीबी और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे, टीन-शेड, ठेले और अन्य अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया. अभियान के दौरान कई जगहों पर सड़क की जमीन को खाली कराया गया. प्रशासन का कहना है कि इस इलाके में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी.

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

अभियान का नेतृत्व सदर एसडीओ निशांत सिहरा ने किया. उनके साथ प्रभारी अंचलाधिकारी सुनील कुमार, छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

पहले दी गई थी चेतावनी

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी किया गया था. साथ ही माइकिंग कर सार्वजनिक रूप से भी चेतावनी दी गई थी. निर्धारित समय के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई.

जाम से राहत की उम्मीद

एसडीओ ने बताया कि छतौनी चौक शहर का सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है. यहां अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी रहती थी. प्रशासन को उम्मीद है कि सड़क खाली होने के बाद यातायात व्यवस्था पहले से बेहतर होगी. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >