Motihari News: थांग ता प्रतियोगिता के लिए 61 खिलाड़ियों का टीम रवाना, लखीसराय में होगा मुकाबला

Motihari News: पूर्वी चंपारण की 61 सदस्यीय थांग ता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखीसराय रवाना हो गई है. 12 से 14 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी पदक जीतकर बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे. पढे़ं पूरी खबर…

मोतिहारी से इन्तेजारुल हक की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी के खिलाड़ियों के लिए आज बड़ा दिन है. पूर्वी चंपारण की थांग ता टीम 6वीं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर राज्य स्तरीय थांग ता प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लखीसराय रवाना हो गई है. जिले के 61 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

12 से 14 जून तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

जिला थांग ता संघ के अध्यक्ष साजिद राजा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 जून तक लखीसराय के खेल भवन में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. पूर्वी चंपारण की टीम भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है.

61 खिलाड़ियों का दल करेगा प्रतिनिधित्व

इस बार जिले से कुल 61 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इनमें 43 बालक और 18 बालिकाएं शामिल हैं. खिलाड़ी फूनबा अम्मा और फूनाबा अनिसुबा इवेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे. टीम का नेतृत्व जिला सचिव और कोच अशफाक अहमद कर रहे हैं. खिलाड़ियों ने रवाना होने से पहले बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया.

खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

लखीसराय रवाना होने से पहले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, जिला थांग ता संघ के अध्यक्ष साजिद राजा, संयुक्त सचिव अमित सिंह, संघ सदस्य नीपू कुमारी, मनीष कुमार राम और एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अंजनी भारद्वाज ने टीम को शुभकामनाएं दीं.

जिले को पदक की उम्मीद

खेल पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों का कहना है कि पिछले वर्षों में भी पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस बार भी टीम से पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >