Motihari News: पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, शराब बनाने के उपकरण किए नष्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल अनुमंडल अंतर्गत मधुबन, फेनहारा, राजेपुर, पकड़ीदयाल और पताही पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 5000 लीटर अर्धनिर्मित शराब (पास) को नष्ट कर दिया है. तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानिए खबर विस्तार से…

 Motihari News: पकड़ीदयाल अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा और विशेष अभियान चलाया गया. इस सघन छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न ठिकानों से करीब 5000 लीटर अर्धनिर्मित शराब (पास) को मौके पर ही विनष्ट कर दिया. पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब तस्करों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

मधुबन समेत इन 5 थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ध्वस्त किए अवैध शराब के अड्डे

पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन के कड़े निर्देशन में यह कार्रवाई अनुमंडल के पांच प्रमुख थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाई गई:

  • मधुबन थाना क्षेत्र
  • फेनहारा थाना क्षेत्र
  • राजेपुर थाना क्षेत्र
  • पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र
  • पताही थाना क्षेत्र

इन सभी थाना क्षेत्रों के विभिन्न गाँवों, नदी के तटीय इलाकों एवं संभावित ठिकानों पर पुलिस ने भारी बल के साथ छापेमारी की. इस दौरान शराब निर्माण के कई अड्डों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया और शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली भारी मात्रा में सामग्री व बर्तनों को भी नष्ट कर दिया गया.

शराब तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज, लगातार जारी रहेगा छापेमारी अभियान: डीएसपी

पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है. उन्होंने कहा कि इस मामले में संलिप्त शराब तस्करों और धंधेबाजों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. डीएसपी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

मोतिहारी के मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >