पूर्वी चंपारण में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत तीन गिरफ्तार

Motihari News: पूर्वी चंपारण के बनजरिया थाना क्षेत्र में नवविवाहिता जहीमा खातून की हत्या का मामला सामने आया है. दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण के बनजरिया थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में सरफुद्दीन हत्याकांड: 12 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, शत्रुपट्टी में मातम; नानी बोलीं- “मेरा बाबू वापस ला दो”

शादी के कुछ महीने बाद शुरू हुई अतिरिक्त दहेज की मांग

मृतका की पहचान जहीमा खातून के रूप में हुई है. वह सुगौली थाना क्षेत्र के सिसवानिया वार्ड संख्या-6 निवासी तौकीर अंसारी की बेटी थीं.

परिजनों के अनुसार, जहीमा की शादी 9 अप्रैल 2026 को बनजरिया पंडाल निवासी अमन मियां के साथ हुई थी. शादी में उनकी क्षमता के अनुसार दो लाख रुपये नकद, गहने, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान दिया गया था.

मोटरसाइकिल और तीन लाख रुपये मांगने का आरोप

मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति अमन मियां, सास सुगुन नैशा और सोएब मियां ने अतिरिक्त दहेज के रूप में एक मोटरसाइकिल और तीन लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी.

जब परिवार इस मांग को पूरा नहीं कर सका तो जहीमा को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. प्रताड़ना से परेशान होकर वह कुछ दिनों के लिए मायके लौट आई थी.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: बेतिया में डिजिटल डिवाइस से नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार

भरोसा देकर वापस ले गए, फिर हुई मौत

परिजनों का कहना है कि 10 जून 2026 को ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे और जहीमा को अच्छे से रखने का भरोसा देकर अपने साथ वापस ले गए.

आरोप है कि ससुराल लौटने के बाद भी उसके साथ प्रताड़ना जारी रही और 26 जून 2026 को उसकी हत्या कर दी गई.

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता तौकीर अंसारी के आवेदन पर बनजरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की.

पति, सास समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी पति अमन मियां, सास सुगुन नैशा और सोहैल मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस दहेज प्रताड़ना और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: क्या आपने देखा है पटना का 2500 साल पुराना इतिहास? इन ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >