मोतिहारी: विधायक ने कन्यादान कर पेश की मिसाल, नवदंपती को दिए उपहार

Motihari News: पताही के महमादा शिव मंदिर में आयोजित विवाह समारोह में चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कन्या का कन्यादान किया. उन्होंने नवदंपती को आशीर्वाद देने के साथ 5 हजार रुपये और उपहार भी भेंट किए. जानिए खबर विस्तार से…

मोतिहारी के पताही से विकास कुमार सिह की रिपोर्ट

Motihari News: पताही प्रखंड के महमादा शिव मंदिर में बुधवार शाम आयोजित विवाह समारोह में चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कन्या का विधिवत कन्यादान किया. विधायक के कन्यादान करने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए. उनके इस कदम की क्षेत्र में काफी चर्चा रही.

नवदंपती को दिया आशीर्वाद और आर्थिक सहयोग

शिवहर जिले के लालगढ़ गांव निवासी नरेश महतो की पुत्री दुर्गा कुमारी और डुमरी बैजू गांव निवासी भुवन महतो के पुत्र रंजीत कुमार का विवाह महमादा शिव मंदिर में संपन्न हुआ. इस अवसर पर विधायक ने वैदिक रीति-रिवाज से कन्यादान किया. साथ ही नवदंपती को कन्यादान की सामग्री और 5 हजार रुपये भेंट कर सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.

कन्यादान को बताया सबसे बड़ा पुण्य कार्य

विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कन्यादान भारतीय संस्कृति में सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है. इस पावन अवसर का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद खुशी और संतोष की अनुभूति हुई. उन्होंने नवदंपती के सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की.

शादी समारोह में संजीव सिंह उर्फ लल्लू सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, टुनटुन सिंह, अभय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, योगी आनंद कुमार, संतोष सिंह, प्रमोद साह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >