जिसके सानिध्य में इंसानियत जाग उठती थी, उस डॉक्टर को खोकर मोतिहारी चिकित्सा जगत हुआ मर्माहत

मोतिहारी की वरिष्ठ गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. फूलकुमारी सिंह के निधन से पूरे चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. करीब 45 वर्षों तक मरीजों की सेवा करने वाली डॉ. सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है.

Motihari News: मोतिहारी की वरिष्ठ गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. फूलकुमारी सिंह के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है. करीब 45 वर्षों तक मोतिहारी और आसपास के जिलों में मरीजों की सेवा करने वाली डॉ. फूलकुमारी सिंह के निधन को चिकित्सकों ने अपूरणीय क्षति बताया. बिहार आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण समेत कई चिकित्सकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा भाव और मृदुल व्यक्तित्व को याद किया.

45 वर्षों तक मरीजों की सेवा करती रहीं डॉ. फूलकुमारी सिंह

चिकित्सकों के अनुसार डॉ. फूलकुमारी सिंह ने अपने करीब 45 वर्षों के चिकित्सकीय जीवन में गाइनकोलॉजिस्ट के रूप में लगातार मरीजों को अपनी सेवाएं दीं. उनके सेवा भाव और मरीजों के प्रति अपनत्व ने उन्हें चिकित्सा जगत में अलग पहचान दिलाई.

डॉ. आशुतोष शरण की आंखें हुईं नम

बिहार आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने डॉ. फूलकुमारी सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि चिकित्सा जगत ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिनकी सेवा और व्यवहार सभी के लिए अनुकरणीय था.

उन्होंने कहा कि डॉ. फूलकुमारी सिंह के सानिध्य में रहने वाले लोगों में इंसानियत और सेवा भावना को प्रेरणा मिलती थी. मरीजों के प्रति उनका स्नेह और मृदुल व्यवहार उन्हें विशेष बनाता था.

मोतिहारी IMA ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मोतिहारी आईएमए अध्यक्ष डॉ. टीपी सिंह ने भी डॉ. फूलकुमारी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि उनका निधन चिकित्सा जगत के लिए ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है.

उन्होंने कहा कि डॉ. फूलकुमारी सिंह के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और वह प्रसन्नता के साथ मरीजों की सेवा करती थीं.

पूरा चंपारण हुआ मर्माहत

डॉ. डी. नाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. फूलकुमारी सिंह के निधन से पूरा चंपारण मर्माहत है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा जगत ने एक बहन और संवेदनशील चिकित्सक को खो दिया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

चिकित्सकों ने याद किया करुणामय व्यक्तित्व

डॉ. जसबीर शरण ने डॉ. फूलकुमारी सिंह को महान चिकित्सक के साथ-साथ बड़े दिल वाली डॉक्टर बताया. उन्होंने कहा कि उनके मन में लोगों के प्रति गहरी करुणा थी और वह मरीजों के साथ आत्मीय व्यवहार करती थीं.

डॉ. जितेंद्र नाथ गुप्ता, डॉ. निखिल शरण, डॉ. निकिता शरण, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. चांदनी सिंह और डॉ. सौरभ गुप्ता समेत अन्य चिकित्सकों ने भी नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sn Satyarthi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >