Motihari Mandi Bhav: सरसों तेल ₹185 किलो और कतरनी चावल ₹4800 प्रति क्विंटल, देखें पूरी लिस्ट

Motihari Mandi Bhav: मोतिहारी मंडी भाव: गुरुवार (28 मई) को अनाज, सरसों तेल और सब्जियों के ताजा थोक व खुदरा रेट यहाँ देखें. मंडी में गेहूं, कतरनी चावल, परवल और नींबू सहित अन्य चीजों का लेटेस्ट भाव जारी.

Motihari Mandi Bhav: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए गुरुवार, 28 मई का ताजा मंडी भाव जारी कर दिया गया है. आज मोतिहारी बाजार में सब्जियों और अनाज की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. घर के लिए राशन या थोक में सब्जियों की खरीदारी करने से पहले मोतिहारी बाजार की यह लेटेस्ट रेट लिस्ट जरूर चेक कर लें, जिससे आपको अपना बजट तय करने में मदद मिलेगी.

यहाँ पढ़ें मोतिहारी मंडी की आज की पूरी विस्तृत सूची:

अनाज और सरसों के भाव (थोक और खुदरा)

मंडी में आज धान, गेहूं, चावल और सरसों की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

सामग्री का नामभाव
धान₹1900 (प्रति क्विंटल)
गेहूं₹2500 से ₹2550 (प्रति क्विंटल)
चावल (मंसूरी)₹3000 (प्रति क्विंटल)
चावल (कतरनी)₹4800 (प्रति क्विंटल)
सरसों दाना₹8000 से ₹8500 (प्रति क्विंटल)
सरसों तेल₹180 से ₹185 (प्रति किलो)

थोक सब्जी मंडी के भाव

सब्जी मंडी में आज परवल, भिंडी, कटहल और अन्य सब्जियों के थोक और खुदरा भाव इस प्रकार रहे:

सब्जी का नामथोक/खुदरा भाव
परवल (थोक)₹1200 से ₹1500 (प्रति क्विंटल)
कटहल (थोक)₹1500 से ₹1600 (प्रति क्विंटल)
भिंडी (थोक)₹1000 से ₹1200 (प्रति क्विंटल)
बैंगन गोल (थोक)₹1500 से ₹2000 (प्रति क्विंटल)
नेनुआ₹15 (प्रति किलो)
बोरी (बोड़ा)₹15 से ₹20 (प्रति किलो)
कद्दू₹10 से ₹12 (प्रति पीस)
नींबू₹300 से ₹350 (प्रति सैकड़ा / 100 पीस)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >