Motihari Mandi Bhav: बुधवार को क्या हैं राशन और सब्जियों के थोक दाम? पढ़ें पूरी लिस्ट

Motihari Mandi Bhav: मोतिहारी मंडी भाव: बुधवार (27 मई) को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में अनाज, कतरनी चावल, सरसों तेल और थोक सब्जियों के ताजा रेट जारी. बाजार जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट.

Motihari Mandi Bhav: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए बुधवार, 27 मई का ताजा मंडी भाव जारी कर दिया गया है. आज मोतिहारी बाजार में सब्जियों और अनाज की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. घर के लिए राशन या थोक में सब्जियों की खरीदारी करने से पहले मोतिहारी बाजार की यह लेटेस्ट रेट लिस्ट जरूर चेक कर लें, जिससे आपको अपना बजट तय करने में मदद मिलेगी.

यहाँ पढ़ें मोतिहारी मंडी की आज की पूरी विस्तृत सूची:

अनाज और सरसों के भाव (थोक और खुदरा)

मंडी में आज धान, गेहूं, चावल और सरसों की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

सामग्री का नामभाव
धान₹1900 प्रति क्विंटल
गेहूं₹2500 से ₹2550 प्रति क्विंटल
चावल (मंसूरी)₹3000 प्रति क्विंटल
चावल (कतरनी)₹4800 प्रति क्विंटल
सरसों दाना₹8000 से ₹8500 प्रति क्विंटल
सरसों तेल₹180 से ₹185 प्रति किलो

थोक सब्जी मंडी के भाव

सब्जी मंडी में आज परवल, भिंडी, कटहल और अन्य सब्जियों के थोक और खुदरा (प्रति पीस/सैकड़ा/किलो) भाव इस प्रकार रहे:

सब्जी का नामथोक/खुदरा भाव
परवल (थोक)₹1200 से ₹1500 प्रति क्विंटल
कटहल (थोक)₹1500 से ₹1600 प्रति क्विंटल
भिंडी (थोक)₹1000 से ₹1200 प्रति क्विंटल
बैंगन गोल (थोक)₹1500 से ₹2000 प्रति क्विंटल
नेनुआ₹15 प्रति किलो
बोरी (बोड़ा)₹15 से ₹20 प्रति किलो
कद्दू₹10 से ₹12 प्रति पीस
नींबू₹300 से ₹350 प्रति सैकड़ा (100 पीस)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >