मोतिहारी: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

मोतिहारी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. आईबी और पिपरा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर..

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जीवाड़ा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. आईबी और पिपरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

पटना सचिवालय थाना में पहले से दर्ज है मामला

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनमोल कुमार के रूप में हुई है, जो पिपरा चकबारा बखरी का निवासी बताया गया है. वह सीतामढ़ी में एमआर का काम करता था.

पुलिस के अनुसार गिरोह लोगों को सरकारी और निजी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था. इस संबंध में पहले से पटना सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज है.

आईबी और पिपरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

चकिया डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई. कार्रवाई में आईबी टीम और पिपरा थाना पुलिस शामिल थी.

छापेमारी के दौरान आरोपी को कार समेत गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि गिरोह ने पटना में ऑफिस खोल रखा था और कई अन्य लोग भी इसके नेटवर्क में शामिल हैं.

गिरोह के नेटवर्क और ठगी रकम की जांच शुरू

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी की रकम और नेटवर्क की जांच में जुटी है.

डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >