दुकान का शटर बंद कर रहे थे ज्वेलर्स, तभी बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाए लाखों के गहने

चकिया के केसरिया रोड पर बालाजी ज्वेलर्स के मालिक की बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने 5 लाख के जेवर उड़ाए। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी।

Chakia News: चकिया नगर परिषद क्षेत्र के केसरिया रोड पर सोमवार रात एक दुस्साहसिक चोरी की वारदात सामने आई. बालाजी ज्वेलर्स के मालिक की बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाश करीब 5 लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर फरार हो गए. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है.

दुकान बंद कर रहे थे, तभी पहुंचे बदमाश

पीड़ित आदर्श कुमार, जो वार्ड नंबर-7 के निवासी हैं, ने स्थानीय थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे.

उन्होंने दुकान से जेवर निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए और शटर का ताला बंद करने लगे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे. आरोप है कि एक बदमाश बाइक से उतरा, डिक्की तोड़ी और उसमें रखी जेवरों की पोटली लेकर साथी के साथ फरार हो गया.

कुछ ही सेकेंड में वारदात को दिया अंजाम

आदर्श कुमार के अनुसार, पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला. उन्होंने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे.

चोरी हुए जेवरों में सोने की बाली, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया समेत अन्य आभूषण शामिल बताए गए हैं.

व्यस्त सड़क पर वारदात से मचा हड़कंप

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. केसरिया रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां दिन-रात लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है.

घटना के तरीके को देखकर आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को दुकानदार की गतिविधियों की पहले से जानकारी थी. हालांकि, यह जांच का विषय है.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है.

उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirmal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >