Motihari: मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के बड़हरवा चिमनी के पास बदमाशों ने अमेरिका मुखिया को चाकूमार 23 हजार रुपये लूट लिया. चाकू उसके पेट में लगी है. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमेरिका हसुआहा गांव का रहने वाला है. घटना को लेकर उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह अपने दोस्त सुधीर कुमार के साथ बहन के घर सुंदरापुर खाप से लौट रहा था. इस दौरान बड़हरवा चिमनी के पास पहले से घात लगाये रामायण सहनी, सोनू सहनी, विनोद सहनी, करिमन सहनी, किशुन सहनी व पप्पु सहनी ने घेर लिया. पहले रड से मारा, उसके बाद चाकूमार पॉकेट से 23 हजार कैश व मोबाइल लूट लिया. थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
