Motihari: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

बंजरिया पंडाल के समीप वाहन जांच के दौरान चोरी की एक अपाची बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है.

Motihari: बंजरिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंजरिया पंडाल के समीप वाहन जांच के दौरान चोरी की एक अपाची बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश थाना क्षेत्र के मोखलिसपुर का अफजल खुर्शीद है, जो ग्रामीण चिकित्सक भी बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बंजरिया पुलिस थाना क्षेत्र के बंजरिया पंडाल चौक के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी, जिसको देख गिरफ्तार बदमाश बाईक घूमाकर भागने लगा.शक होने पर पुलिस जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और कागजात का मांग की. जिस पर उसके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया. जांच के दौरान उक्त बाइक चोरी की निकली. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में उसने कई खुलासा किया है, जिसके निशानदेही पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJNIKHIL BANJRIYA

RAJNIKHIL BANJRIYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >