मोतिहारी में अधेड़ की संदिग्ध मौत: अमवा गांव में शव मिलते ही मचा हड़कंप

मोतिहारी जिले के अमवा गांव में एक 55 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. स्थानीय निवासी नंदकिशोर यादव के अचानक निधन से परिजनों में मातम छा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Motihari crime news: मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर पंचायत के अमवा गांव (वार्ड नंबर 3) में एक 55 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी नंदकिशोर यादव के रूप में की गई है. अचानक हुई इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही तुरकौलिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. हालांकि, मौत की सही वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी मौत की वजह: थानाध्यक्ष

तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा. परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन मिलते ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sumit Kumar

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >