बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग में एमजीसीयू के 11 छात्रों का चयन, कुलपति ने दी बधाई

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के समाजशास्त्र विभाग के 11 विद्यार्थियों ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना द्वारा सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयनित होकर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है. यह सफलता विभाग की मजबूत शैक्षणिक नींव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रमाण है.

Motihari News: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के 11 विद्यार्थियों का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना द्वारा सहायक प्राध्यापक पद के लिए किया गया है. इस सफलता को विभाग की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और शोध आधारित वातावरण का परिणाम माना जा रहा है.

समाजशास्त्र विभाग के 11 विद्यार्थियों का हुआ चयन

सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयनित विद्यार्थियों में अहमद अली अख्तर, अमित विक्रम, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, डॉ. लोकेश कुमार पांडेय, नवनीत कुमार, राज कुमार, राजू कुमार, रंजीत कुमार, ऋषभ रंजन, समीक्षा राज तथा संदीप कुमार शामिल हैं. चयनित अभ्यर्थियों में कई यूजीसी-नेट उत्तीर्ण हैं, कुछ जूनियर रिसर्च फेलो हैं तथा कई शोधरत अथवा पीएचडी उपाधिधारी हैं.

कुलपति ने दी शुभकामनाएं

कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, शोध उन्मुख वातावरण तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित विद्यार्थी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर विश्वविद्यालय का गौरव और बढ़ाएंगे.

विभागाध्यक्ष ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा

समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुजीत कुमार चौधरी ने कहा कि विभाग हमेशा विद्यार्थियों में अकादमिक उत्कृष्टता, शोध दृष्टि, आलोचनात्मक चिंतन और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विभाग के शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है.

विश्वविद्यालय परिवार ने जताई खुशी

विश्वविद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे उच्च शिक्षा जगत में उत्कृष्ट शिक्षण एवं अनुसंधान के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >