Motihari: धान के खेत से एक विवाहिता का शव बरामद

महुआवा थाना क्षेत्र स्थित चन्द्रमन गांव के सरेह में धान के खेत से एक विवाहिता का शव बरामद किया गया है.

Motihari: छौड़ादानो. महुआवा थाना क्षेत्र स्थित चन्द्रमन गांव के सरेह में धान के खेत से एक विवाहिता का शव बरामद किया गया है. शव की शिनाख्त चन्द्रमन गांव निवासी रोज मियां की 22 वर्षीया पत्नी लालमुनि खातून के रूप में हुई है. घटना भारत-नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड के समीप की है. मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल की रहनेवाली लालमुनि खातून की शादी एक वर्ष पूर्व चन्द्रमन गांव निवासी रोज मियां से हुई थी. अब तक उसको कोई संतान नहीं हुई थी. कथित तौर पर रोज मियां का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था. जिसका लालमुनि हमेशा विरोध करती थी. इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था. बताया जाता है कि मामले में कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हो चुकी थी. लेकिन रोज मियां की आदत में सुधार नहीं हुआ था. इसी बीच चुनाव के दिन मंगलवार को रोज मियां और उसकी भाभी को लालमुनि ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. उसके विरोध करने पर दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद लालमुनि ने अपने पति के बेवफाई से तंग आकर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके पति रोज मियां ने परिजनों की मदद से मृतका के शव को सरेह में धान के खेत में छुपा दिया और सभी लोग भाग कर सीमा पार नेपाल चले गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची महुआवा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. घटना की बाबत पूछे जाने पर महुआवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अभी आवेदन नहीं मिला है. मृतका के परिजन अभी शव को सुपुर्द-ए-खाक करने में लगे हैं. आवेदन मिलने पर उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >