रात में घर नहीं लौटे राजेश, सुबह सड़क किनारे मिला शव, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, इलाके में सनसनी

मोतिहारी के मनिछपरा में शुक्रवार रात एक साड़ी व्यवसायी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह सड़क किनारे युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जिससे हड़कंप मच गया।

Motihari Murder Case: मणिछपरा में शुक्रवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. शनिवार सुबह सड़क किनारे उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या-1 निवासी स्व. पुकार चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र राजेश चौधरी के रूप में हुई है.

सुबह सड़क किनारे मिला शव

ग्रामीणों ने सुबह सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी. खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दुकान बंद कर निकले थे घर

परिजनों के अनुसार, राजेश चौधरी मणिछपरा में साड़ी की दुकान चलाते थे. शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर के लिए निकले थे. उनकी पत्नी उनसे कुछ देर पहले ही दुकान से घर पहुंच गई थीं.

देर रात तक राजेश के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सोचा कि वह किसी कारणवश बाहर ही रुक गए होंगे. लेकिन शनिवार सुबह उनका शव मिलने के बाद परिवार के होश उड़ गए.

डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग की. इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए.

तीन बच्चों के पिता थे राजेश

मृतक राजेश चौधरी शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं. उनकी अचानक हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे मणिछपरा गांव में शोक और दहशत का माहौल है.

हत्या की वजह अब भी रहस्य

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

प्रमुख बिंदुजानकारी
मृतकराजेश चौधरी (35 वर्ष)
पेशासाड़ी व्यवसायी
घटनाधारदार हथियार से हत्या
शव मिलासड़क किनारे
जांचडॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से
पुलिस कार्रवाईपोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirmal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >