चकिया में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

चकिया के मनीछपरा हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश।.पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार.

Motihari News: चकिया थाना क्षेत्र के मनीछपरा बहुआरा गांव में शुक्रवार की रात हुई राजेश चौधरी (34) की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा देवी (30), उसके कथित प्रेमी सत्येन्द्र सहनी (27) तथा रंजन सहनी (26) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

Chakia News: वैज्ञानिक अनुसंधान से खुला हत्याकांड का राज

घटना के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया. टीम में थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश

पुलिस पूछताछ में पूजा देवी ने बताया कि बड़ा बैशाहा निवासी सत्येन्द्र सहनी के साथ उसका पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था. इसकी जानकारी पति राजेश चौधरी को हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा. पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले पूजा और उसके प्रेमी ने राजेश की हत्या की साजिश रची.

शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर लौटते समय सुनसान जगह पर सत्येन्द्र सहनी और रंजन सहनी ने लोहे की रॉड से राजेश के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूजा घर लौट गई और खुद को अनजान बताने का प्रयास करती रही.

पुलिस की पूछताछ में टूट गई आरोपी

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पूजा देवी सामान्य तरीके से व्यवहार कर रही थी, लेकिन तकनीकी साक्ष्य और कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने पूरी साजिश स्वीकार कर ली. इसके बाद अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पहले भी वायरल हो चुका था आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि करीब पांच वर्ष पहले पूजा देवी का एक अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था. उस समय ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी थी, लेकिन करीब एक वर्ष बाद वह फिर अपने पति राजेश चौधरी के साथ रहने लगी. बाद में सत्येन्द्र सहनी से उसके कथित संबंध बन गए, जो इस हत्याकांड का कारण बने.

आरोपियों को भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नशा मुक्ति अभियान, पीएम मोदी का लाइव संबोधन दिखाया गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirmal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >