Motihari: युवाओं को नौकरी पाने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनायें : मेयर

नगर निगम मेयर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में तेजस्वी युवा रोजगार संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मेयर आवास पर किया गया.

Motihari: मोतिहारी. नगर निगम मेयर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में तेजस्वी युवा रोजगार संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मेयर आवास पर किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के नये अवसरों की जानकारी देना, प्रशिक्षण से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल करना था. वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है. इसलिए युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा. महापौर ने कहा कि मोतिहारी की युवा शक्ति हमारे शहर की सबसे बड़ी पूंजी है. यदि युवा जागरूक होंगे और सही दिशा में आगे बढ़ेंगे तो मोतिहारी ही नहीं, पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी. नगर निगम सदैव युवाओं के साथ खड़ा है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करेगा. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष पिपराकोठी शौकीलाल सहनी, प्रदेश महासचिव युवा राजद मुनीलाल यादव, कुमार शिवम शाह, रोशन यादव, छात्र राजद ज़िलाअध्यक्ष मनदीप यादव, भीम कुमार राम, धीरज यादव, बबलू यादव, डा अभिमन्यु चंद्रवंशी, एवं युवा राजद के नेतागण एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >