रक्सौल में लोजपा (आर) की समीक्षा बैठक, मोहम्मद नुरुल होदा और इमरान खान को मिला संगठनात्मक दायित्व

रक्सौल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान मोहम्मद नुरुल होदा को प्रदेश महासचिव और मोहम्मद इमरान खान को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक में संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई.

Raxaul News: शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक आवासीय होटल परिसर में सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन विस्तार और पार्टी को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया.

इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की.

दो नेताओं को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने मोहम्मद नुरुल होदा को बिहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव और मोहम्मद इमरान खान को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया.

दोनों नेताओं के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं.

गांव और पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सलीम साहिल ने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत गांव और पंचायत स्तर के संगठन से आती है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया.

आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

बैठक में बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई.

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश पासवान, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, जटाशंकर पासवान, अमित कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, भैरव कुमार, मो. मुस्तफा मंसूरी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >