मध्यप्रदेश में काम करने गये मजदूर की हादसे में हुई मौत

मध्यप्रदेश में काम करने गये मजदूर का हादसे में मौत हो गया है.मृतक तेतरिया प्रखंड के खैरवा गांव के शिवशंकर सहनी का 40 वर्षीय पुत्र सुशील सहनी है.

मधुबन. मध्यप्रदेश में काम करने गये मजदूर का हादसे में मौत हो गया है.मृतक तेतरिया प्रखंड के खैरवा गांव के शिवशंकर सहनी का 40 वर्षीय पुत्र सुशील सहनी है. गुरुवार की संध्या शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया है. सुशील अपनी बड़ी पुत्री काजल कुमारी की शादी 12 जुलाई को करने के बाद मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के भुसावल में सरिया सैंट्रिंग के काम करने एक सप्ताह पहले ही गया था. मंगलवार को घर सूचना मिली सुशील की मौत हो गयी है. सुशील को तीन लड़की है. घटना के बाद मृतक की पत्नी संगीता देवी, मृतक की मां सीता देवी व पिता शिवशंकर सहनी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के भाई राजेश सहनी ने बताया उनका भाई एक सप्ताह पहले काम के लिये मध्यप्रदेश गया था. शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >