Motihari News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई की ओर से गुरुवार को विश्वविद्यालय के गांधी भवन परिसर में सदस्यता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बिहार प्रांत की जनजातीय कार्य प्रमुख डॉ. आशा मीणा उपस्थित रहीं. इस दौरान संगठन के विस्तार और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सदस्यता अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया.
ABVP News: 6 से 31 अगस्त तक चलेगा सदस्यता अभियान
केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्य संयोजक, उत्तर बिहार प्रांत पवन कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में एबीवीपी का सदस्यता अभियान 6 अगस्त से 31 अगस्त तक संचालित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से संगठन का विस्तार होगा तथा छात्र हित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा.
छात्रों से संगठन से जुड़ने की अपील
मुख्य अतिथि डॉ. आशा मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान संगठन की मजबूती का आधार है. उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों से अभियान में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की.
विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बताया
उत्तर बिहार प्रांत मीडिया प्रमुख नितीश कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी व्यापक सदस्य संख्या है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सदस्य बनाकर संगठन से जोड़ने का आह्वान किया.
कई शिक्षक और छात्र कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य महेश कुमार, डॉ. गोविन्द प्रसाद वर्मा, डॉ. बबलू पाल एवं डॉ. मोहिनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे. वहीं छात्र कार्यकर्ताओं में आशुतोष, अभिषेक पांडेय, शिवम कुमार सिंह, निखिल विनय, सोनी, गुड़िया, अखिलेश कुमार सिंह, सत्या शर्मा, निधि, आशुतोष कुमार, रिशु राज, कामिनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन सदस्यता अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में डीएम का औचक निरीक्षण, केंद्रीय मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश
