Motihari: किसानों को समृद्ध बनाने को ले किसान पाठशाला का आयोजन

किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार रवि किसान पाठशाला का आयोजन कर रही है.

Motihari: मोतिहारी. किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार रवि किसान पाठशाला का आयोजन कर रही है. यह पाठशाला गुरुवार से जिले के 27 प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है. इन 27 प्रखंडों के तीन-तीन पंचायतों में यह पाठशाला आयोजित की जा रही है. यानि 81 पंचायतों में यह पाठशाला आयोजित किया जाना है. इस पाठशाला में किसानों को प्रशिक्षित किया जायेगा. सहायक पौधा संरक्षण पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस पाठशाला में पंचायत के 25 किसान शामिल होंगे, जिसमें एटीएम, बीटीएम या कृषि समन्वयक शामिल होंगे. इस पाठशाला में एक प्रगतिशील किसान को एक कीट प्रदान किया जायेगा, जिसमें मसूर (दलहन), तेलहन (तोरी) एवं मशरूम बीज के अतिरिक्त मिट्टी के उपचार हेतु दवाएं, कीड़ों को मारने वाली दवाएं उपलब्ध रहेगी. प्रशिक्षण देने वाले कर्मी किसानों को दलहन, तेलहन एवं अन्य सामग्रियों को खेतों में बुआई से लेकर कटनी तक का प्रशिक्षण देंगे, जिससे किसानों को अच्छी खासी आमदनी होगी. उन्होने बताया कि रवि किसान पाठशाला किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक नई कृषि पद्धतियां और फसल प्रबंधन के बारे में शिक्षित करने के साथ प्रशिक्षित होना है, ताकि उनका आय बढे एवं खेती में होने वाली समस्याओं का हल निकल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >