भोले-भाले लोगों के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, फिर करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाते थे... दो गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो भोले-भाले लोगों के नाम पर बैंक खाते खोलकर साइबर ठगी की रकम को खपाता था. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Motihari Cyber Fraud: मोतिहारी साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी की रकम बैंक खातों के जरिए खपाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक चेकबुक बरामद की है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने में करते थे.

उत्तर प्रदेश से मिली सूचना के बाद खुला मामला

साइबर थाना पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पोर्टल से पंकज कुमार के संबंध में एक नोटिस प्राप्त हुआ था.

सत्यापन के लिए पुलिस टीम नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी स्थित उसके आवास पहुंची. पूछताछ के दौरान उसके साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े होने की पुष्टि हुई.

उसकी निशानदेही पर मलाही थाना क्षेत्र के होरिल छपरा निवासी प्रिंस कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

व्हाट्सएप चैट से मिले अहम सुराग

तकनीकी जांच के दौरान दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन से मिले व्हाट्सएप चैट में बैंक खातों, क्यूआर कोड और सीडीएम रिसीविंग से जुड़े कई संदिग्ध साक्ष्य मिले.

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे. इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाई जाती थी. आरोपी 10 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखने के बाद शेष राशि दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे.

साइबर थाना में दर्ज हुआ मामला

इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है.

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी

  • पंकज कुमार, निवासी मिश्रिग्राम, वार्ड-3, थाना संग्रामपुर (वर्तमान पता: चांदमारी, नगर थाना क्षेत्र)
  • प्रिंस कुमार सिंह, निवासी होरिल छपरा, थाना मलाही

बरामद सामान

  • 60 हजार रुपये नकद
  • तीन मोबाइल फोन
  • एक चेकबुक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >