दारोगा आनंद की ब्रेन हैमरेज से मौत

नगर थाना में पदस्थापित दारोगा आनंद कुमार की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गयी.

मोतिहारी . नगर थाना में पदस्थापित दारोगा आनंद कुमार की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गयी. वह नालंदा जिले के राजगीर थाना अंतर्गत नहूब गांव के रहने वाले थे. कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. रविवार को अचानक ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गयी. 2009 बैच के दारोगा आनंद सरल स्वभाव के तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी थे. यहा से पहले छपरा जिले में पोस्टेड थे. उनके कलिगों ने बताया कि पिछले पांच साल से आनंद का वेतन बंद था, फिर भी उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं थी, उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी. एसपी स्वर्ण प्रभात सहित जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >