Motihari: मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर सीताकुंड धाम का निरीक्षण

प्रखंड के पिपरा स्थित पौराणिक स्थल सीताकुंड धाम के विकास को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है

Motihari: चकिया. प्रखंड के पिपरा स्थित पौराणिक स्थल सीताकुंड धाम के विकास को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने सीताकुंड धाम का निरीक्षण किया.इस दौरान स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव,डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे. राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा इस ऐतिहासिक स्थल के विकास के लिए 13.10 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति पूर्व में ही प्रदान कर दी गई थी.इस परियोजना के अंतर्गत कैफेटेरिया, भव्य प्रवेश द्वार, चहारदीवारी, शौचालय ब्लॉक, दुकानों का निर्माण और साइट के समग्र विकास से जुड़े अन्य काम किए जाएंगे.पर्यटन विभाग द्वारा इस परियोजना के लिए प्रथम किस्त के रूप में 6.55 करोड़ रुपए जारी भी किए जा चुके हैं.बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान सीताकुंड धाम परिसर और उसके संपर्क पथ के विकास की घोषणा की थी.विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार के इस कदम से सीताकुंड धाम का चौमुखी विकास होगा तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >