महिला से सोने का चेन छीना

शहर के स्टेशन रोड प्रधान डाकघर के पास सोमवार रात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया.

मोतिहारी. शहर के स्टेशन रोड प्रधान डाकघर के पास सोमवार रात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया. पीड़िता पुनम मिश्रा श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला निवासी अशोक मिश्रा की पत्नी है. जानकारी के अनुसार दम्पति कोल्हुअरवा मोहल्ला से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. इस दौरान प्रधान डाकघर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया, उसके बाद गले से चेन छीन फरार हो गये. घटना को लेकर पुनम मिश्रा ने नगर थाने में आवेदन दिया है. इंस्पेक्टर राकेश कुमार भास्कर ने कहां कि मामले की छानबीन की जा रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >