Motihari: चिरैया. बाराजयराम गांव में लबालब पानी भरे पोखर में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई है. मृतका कुसमी कुमारी(10) ग्रामवासी रामप्रवेश मुखिया की पुत्री है. घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस वहां पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सोमवार की दोपहर वह पोखर किनारे शौच करने गई थी. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई. जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई है. इधर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका के परिजनों ने आवेदन पत्र नही दिया है. आवेदन पत्र मिलते ही एफ आई आर दर्ज कर कारवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
