पीलर की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत

मोतिहारी के घोड़ासहन में पीलर की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से एक 23 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य छिन जाने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Motihari News: घोड़ासहन के श्रीपुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को पीलर की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान झरौखर थाना क्षेत्र के विशुनपुर डमार वार्ड संख्या-4 निवासी चंदेश्वर महतो के 23 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Ghorasahan News: पीलर की खुदाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पवन कुमार अन्य मजदूरों के साथ निर्माणाधीन मकान में पीलर की खुदाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक गड्ढे की मिट्टी धंस गई और वह उसके नीचे दब गया. साथ में काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला.

मोतिहारी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गंभीर रूप से घायल पवन कुमार को तत्काल इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के अनुसार पवन कुमार परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसके परिवार में पत्नी और एक छोटी पुत्री है. उसकी असामयिक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: आदर्श पंचायत की गूंज पूरे बिहार में, तान्या प्रवीण के विकास कार्यों से प्रभावित हुए जनप्रतिनिधि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >