घोड़ासहन. स्थानीय हाई स्कूल के खेल मैदान में संचालित स्वर्गीय अंशु राज विक्की कुमार मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को सम्पन्न हो गया. इस दौरान घोड़ासहन की टीम ने बनकटवा की टीम को 6 विकेट से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया. 20 ओवर के इस फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बनकटवा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रनों का लक्ष्य घोड़ासहन के टीम के लिए खड़ा कर दिया. इसके जवाब में खेलने उतरी घोड़ासहन के टीम ने धुंआधार बल्लेबाजी करते चार विकेट खोकर मैच को छह विकेट से जीत कर कप पर कब्जा जमा लिया. मैच के पूर्व ब्लैक फॉरेस्ट होटल के संचालक सह समाज सेवी अशोक जायसवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच परिचय प्राप्त कर खेल का शुरूआत किया. विजेता टीम को समाजसेवी अशोक जायसवाल के द्वारा कप प्रदान किया गया तथा पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये दिया गया. मौके पर धर्मेन्द्र जयसवाल, संतोष सिंह,अकास जयसवाल,पवन सराफ,समेत दर्जनों गण्यमान्य एवं सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
