घोड़ासहन में अपहृत युवक सकुशल बरामद, एक लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी के गोबरिया टोला से एक युवक का अपहरण कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Motihari Kidnapping Case: थाना क्षेत्र के गोबरिया टोला से एक युवक के अपहरण कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया. पुलिस ने अपहृत साहेब कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई एक कार और दो चाकू भी जब्त किए हैं.

मां ने दर्ज कराई थी अपहरण की शिकायत

थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि गोबरिया टोला निवासी शर्मा देवी, पति रामविलास राय, ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र साहेब कुमार का अपहरण कर लिया गया है और उसकी रिहाई के बदले एक लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

मोबाइल छीनने के विवाद के बाद हुआ अपहरण

पुलिस जांच में सामने आया कि मोबाइल छीनने के आरोप को लेकर अवधेश गुप्ता गैंग के सदस्यों ने साहेब कुमार का अपहरण किया था. इसके बाद परिजनों से फिरौती की मांग की गई.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया.

दो आरोपी गिरफ्तार, कार और चाकू जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आदापुर थाना क्षेत्र के भवनारी निवासी चंद्रकिशोर प्रसाद और घोड़ासहन निवासी कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त एक कार और दो चाकू बरामद किए गए हैं.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की आगे भी जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Munendra kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >