Motihari: फुलवार उत्तरी पैक्स का 16 दिसंबर को होगा चुनाव

फुलवार उत्तरी पैक्स चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गए हैं.

Motihari: बंजरिया. प्रखण्ड के फुलवार उत्तरी पैक्स चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गए है. प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि इस बार प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष पद समेत ग्यारह प्रबंधन समिति सदस्यों का चुनाव होना है. इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि नामांकन 3 और 4 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लिया जाएगा. नामांकन पत्रों की समीक्षा 5 एवं 6 दिसंबर को की जाएगी. इसके बाद 9 दिसंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, इसी दिन उम्मीदवारों को चुनावी प्रतीक चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 16 दिसंबर को होगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना होगी. और इसके साथ ही पूरे चुनाव प्रक्रिया का समापन हो जाएगा. अधिसूचना जारी होने के साथ ही फुलवार उत्तरी पंचायत क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित उम्मीदवारों ने तैयारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJNIKHIL BANJRIYA

RAJNIKHIL BANJRIYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >