गला रेता और पेट-पीठ में घोंपा चाकू, मोतिहारी के सरेह में मिला खून से लथपथ शव

डुमरियाघाट में हुसैनी मिडिल स्कूल के पास सरेह से विंदा राय का शव मिला. पुलिस को गला रेते जाने और शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं. पुलिस हत्या के कारण और घटनास्थल की जांच कर रही है.

मोतिहारी क्राइम: डुमरियाघाट थाना क्षेत्र की दक्षिणी हुसैनी पंचायत में बुधवार को एक व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. हुसैनी मिडिल स्कूल के समीप सरेह से पुलिस ने करीब 40 वर्षीय विंदा राय का शव बरामद किया है. मृतक दक्षिणी हुसैनी पंचायत के गाया राय टोला का निवासी बताया गया है. शव की स्थिति देखकर आशंका जतायी जा रही है कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गयी है.

गला रेता, शरीर पर कई जगह चाकू के निशान

पुलिस के अनुसार, मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं. इसके अलावा पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चाकू से हमला किये जाने के निशान बताए जा रहे हैं. हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विंदा राय की हत्या इसी स्थान पर की गयी या किसी अन्य जगह हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया.

खोजी कुत्ते की मदद लेने की तैयारी

पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के इलाके की भी जानकारी ली जा रही है. पुलिस की ओर से खोजी कुत्ते की मदद लेने की भी बात कही गयी है, ताकि हत्या से जुड़े सुराग मिल सकें.

अविवाहित था मृतक

स्थानीय जानकारी के अनुसार विंदा राय अविवाहित था और परिवार में उसके अलावा कोई अन्य सदस्य नहीं था. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें:

शिक्षकों की सर्विस बुक में मिली गड़बड़ी तो विभाग ने कसा शिकंजा, जारी किया नया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमोद कुमार ठाकर

अमोद विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबरों पर हमेशा पैनी निगाह रखने वाले अमोद को क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय जनसरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाना जाता है. वर्तमान में ये डिजिटल पत्रकारिता में अपना योगदान दे रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >