Motihari: विधानसभा चुनाव को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गयी है.

Motihari: बंजरिया. बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गयी है. इसी क्रम में गुरूवार को बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अध्यसैनिक बल ने फ्लैग मार्च निकाला. जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो कर रहे थे. थाना परिसर से रवाना हुई फ्लैग मार्च की पकड़िया चौक, अजगरी, सिसवा बाजार, गोखुला, बनकट, दारोगा टोला, बंजरिया पंडाल, बंजरिया साहू टोला सहित अन्य गांव से गुजरती हुई पुनः थाना परिसर पर पहुंची. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने रास्ते में लोगों से संवाद स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सहयोग की अपील की. फ्लैग मार्च में एएलटीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे. क्षेत्र में उनकी मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का संदेश गया. थानाध्यक्ष श्री महतो ने बताया कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों का भी जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >