Motihari: हत्या का प्रयास करनेवाले आरोपी सहित पांच गिरफ्तार

मलाही व गोविंदगंज पुलिस ने अलग -अलग गांव से हत्या का प्रयास मामले सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Motihari: गोविंदगंज. मलाही व गोविंदगंज पुलिस ने अलग -अलग गांव से हत्या का प्रयास मामले सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.मलाही थानाध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मझरिया गांव में छापेमारी कर मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाला मझरिया गांव का अमरजीत कुमार व मलाही दरगाह टोला का सुरेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया. वहीं गोविंदगंज पुलिस ने अभियान के तहत रढ़िया गांव से न्यायालय के वारंटी गुड्डू राम व नवल राम व मंगुराहां से वारंटी शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया.साथ ही पुलिस ने कोहबरवा गांव में ईख के खेत से अलग-अलग बोरा में रखे 50 लीटर देशी शराब बरामद किया.इस दौरान अंधेरे का लाभ लेते हुए शराब धंधेबाज भाग निकला.इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कोहबरवा गांव का मुकेश सहनी के रूप में की गई.जिसके विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >