धान की रोपनी के बीच गिरी आकाशीय बिजली, किसान की मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम

रामकरण पकड़ी गांव में गुरुवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय किसान मदन प्रसाद यादव की खेत में ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Chakia Lightning Death: थाना क्षेत्र के रामकरण पकड़ी गांव में गुरुवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान की रोपनी करा रहे 45 वर्षीय किसान मदन प्रसाद यादव की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

रोपनी के दौरान अचानक बदला मौसम

मृतक की पहचान रामकरण पकड़ी वार्ड संख्या-13 निवासी मदन प्रसाद यादव, पिता स्वर्गीय रामसागर राय के रूप में हुई है.

मृतक के भतीजे सुनील यादव ने बताया कि गुरुवार करीब 3:30 बजे उनके चाचा खेत में धान की रोपनी का कार्य करवा रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई.

बिजली की चपेट में आते ही हुई मौत

परिजनों के अनुसार, बिजली की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद खेत में काम कर रहे मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मदन प्रसाद यादव खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह दो पुत्रों के पिता थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की.

थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

मुआवजे की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता और आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है. वहीं प्रशासन आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nirmal kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >