मोतिहारी. महात्मा गांधी केंद्रीय विवि की प्रबंध विज्ञान विभाग की ओर से चल रही तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को वक्ताओं का लघु उद्योग खड़ी कर आर्थिक उन्नति हासिल करने पर जोर रहा. इससे पहले प्रबंध विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. पवनेश कुमार ने वक्ता के तौर पर पहुंचे अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रामलाल बगेरिया का स्वागत कर प्रथम सत्र की शुरुआत की. डॉ. रामलाल ने लघु उद्योग स्थापित करने के मद्देनजर आवश्यक आयामों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. कहा कि सरकार की ओर से रोजगार सृजन की दिशा में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही. आप योजना अंतर्गत ऋण लेकर लघु उद्योग खड़ी कर अपनी आर्थिक उन्नति कर सकते हैं. शिविर में मुंबई के नीरज पाल, जो वर्तमान में भारतीय सिनेमा में पटकथा लेखन व निर्देशन के क्षेत्र में कार्यरत हैं, डॉ. सपना सुगंधा ने उद्यमिता के लिए व्यावहारिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर चर्चा की. साथ ही इसकी उपयोगिता पर बल देते हुए इसका अनुकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया। वाणिज्य विभाग के प्रो. अवनीश कुमार ने उद्यमियों के विकास के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी. शिविर का संचालन प्रबंध विज्ञान विभाग के फोर्थ सेमेस्टर के छात्र उत्सव जनप्रिय ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अलका ललहाल द्वारा किया गया. मौके पर विभाग की प्रो. सपना सुगंधा, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. स्नेहा चौरसिया, डॉ. कमलेश कुमार के अलावा विभाग के शोधार्थी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
