मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर स्टेशन पर 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला, नेपाल निवासी के रूप में हुई पहचान

मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव बेंच पर मिला. उनकी पहचान नेपाल के रौतहट निवासी राजवंशी साह के रूप में हुई है. जीआरपी मौत के कारणों की जांच कर रही है.

Motihari News: मोतिहारी. जिले के कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार अहले सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव स्टेशन की बेंच पर लेटे हुए अवस्था में मिला. सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत लतमरी गांव निवासी 70 वर्षीय राजवंशी साह के रूप में हुई है.

कुंडवा चैनपुर स्टेशन की बेंच पर मिला शव

रेलवे सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह स्टेशन की बेंच पर एक वृद्ध व्यक्ति लेटे हुए मिले. कुछ देर बाद कोई हलचल नहीं होने पर लोगों को संदेह हुआ. सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: शिकायत वापस हुई तो उठा नया सवाल, छपवा-हरसिद्धि मार्ग पर आखिर किसके आदेश से हो रही वसूली?

जेब से मिले कागज से हुई पहचान

जांच के दौरान मृतक की जेब से कुछ कागजात मिले. इन्हीं कागजात के आधार पर उनकी पहचान नेपाल के रौतहट जिले के लतमरी गांव निवासी राजवंशी साह के रूप में की गई.

परिजनों को दी गई सूचना

स्टेशन अधीक्षक अमर जायसवाल ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वृद्ध व्यक्ति कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचे थे.

मौत के कारणों की जांच में जुटी जीआरपी

जीआरपी मामले की तहकीकात कर रही है. फिलहाल वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी : डिजिटल अरेस्ट से लेकर OTP ठगी तक, घोड़ासहन पुलिस ने छात्रों को किया सावधान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kishor giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >