दुलमा में हुई चोरी का पुलिस ने खोला राज, तीन बदमाश पकड़े गए, अब कई और मामलों का खुलासा संभव

मोतिहारी के दुलमा में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है. पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के बाद अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है.

Motihari News: थाना क्षेत्र के दुलमा पंचायत के वार्ड संख्या-1 में 5 जून को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी और लूट से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है.

डीएसपी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन और मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार शंभू साह और धर्मेंद्र साह समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं. दोनों पर दुलमा में चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप है.

मोतिहारी के युवक पर सहयोग का आरोप

पुलिस के अनुसार, चोरी की इस घटना में मोतिहारी के जितना थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार ने दोनों आरोपियों की मदद की थी. कार्रवाई के दौरान उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.

चोरी और लूट का सामान बरामद

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी एवं लूट से संबंधित सामान बरामद किया गया है.

पुलिस अब तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे जिले या आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं. मामले की जांच आगे जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >