Motihari: दबिश के कारण होटल मालिक ने कोर्ट में किया सरेंडर

छतौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल में शराब पार्टी मामले में फरार चल रहे होटल मालिक रामदर्शन सिंह ने पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया़

Motihari: मोतिहारी. छतौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल में शराब पार्टी मामले में फरार चल रहे होटल मालिक रामदर्शन सिंह ने पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया़ उसके उपर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था़, एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि होटल मालिक रामदर्शन सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है़ उस पर रघुनाथपुर थाना में मारपीट, आर्म्स एक्ट वे पुलिस पर हमले के दो मामले दर्ज है़ बताते चलें कि 16 जून को एएसपी शिवम धाकड. के नेतृत्व में गठित टीम में रामदर्शन के आवासीय होटल में छापेमारी कर शराब पार्टी करते 16 बदमाशों को गिरफ्तार किया था़ उनके पास से शराब की बोतले भी बरामद हुई थी़, बदमाशों का जेल मे बंद कुख्यात सुमन सौरभ से कनेक्शन भी सामने आया था, एसपी ने बताया कि होटल मालिक को रिमांड पर लिया जायेगा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >